अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने क्षेत्र में अमरीका की निरंतर विफलता की भरपाई को, आतंकवादी गुट एमकेओ के नाम को आतंकवादियों की सूचि से निकालने के अमरीकी निर्णय का मुख्य कारण बताया है।
अली अकबर विलायती ने शनिवार को तेहरान में पत्रकारों से एक वार्ता में कहा कि एमकेओ को आतंकवादी गुटों की सूचि से निकालने का वाशिंग्टन का निर्णय, क्षेत्र में अमरीकी उद्देश्यों की पूर्ति की प्रक्रिया के ठप्प हो जाने के कारण है।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवादी संगठन एमकेओ ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध आतंकवादी कार्यवाहियों को बारम्बार स्वीकार किया है कहा कि अमरीका क्षेत्र में अपनी विफलताओं की क्षतिपूर्ति के लिए अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आतंकवादी गुट एमकेओ को प्रयोग करना चाहता है।
..........
166